केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 9 नवंबर को जिले में दो जगह लेंगी चुनावी सभाएं

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 9 नवंबर को जिले में दो जगह लेंगी चुनावी सभाएं

इटारसी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 9 नवंबर, गुरुवार को जिले में दो विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी के जारी कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 12:15 बजे सोहागपुर (Sohagpur) विधानसभा के बाबई (Babai) हेलीकाप्टर (Helicopter) से पहुंचेंगी।

यहां प्रत्याशी विजयपाल सिंह (Vijaypal Singh) के समर्थन में सभा के बाद 1:45 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 2 बजे बाबई से इटारसी (Itarsi) आएंगी। श्रीमती स्मृति ईरानी दोपहर 2:05 बजे इटारसी में पार्टी प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वे दोपहर बाद 3:05 बजे इटारसी से हेलीकाप्टर से नरयावली (Narayawali) जिला सागर (District Sagar) के लिए रवाना हो जाएंगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!