रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

हॉकी प्रतियोगिता से पूर्व स्टेडियम में बनेगा यूरिनल

इटारसी। हॉकी मप्र ने स्टेट हॉकी चैम्पियनशिप की तारीख की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता हॉकी होशंगाबाद को मिली है, जो गांधी मैदान पर 14 से 21 फरवरी तक होगी। सीनियर स्टेट मेन हॉकी चैम्पियनशिप के पूर्व गांधी मैदान पर यूरिनल बनाने की हॉकी होशंगाबाद की मांग को मान लिया है और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय के प्रयासों से गांधी मैदान पर यूरिनल और एक नलकूप खनन का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
गांधी मैदान पर यह सुविधा दिलाने के लिए हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी सहित सभी सदस्यों ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि गांधी मैदान पर होने वाले आयोजन में शामिल लोगों को यूरिन के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था। इसकी कमी वर्षों से थी, जिसे अब पूर्ण किया जा रहा है।

gandhi stadium 1

दो-दो यूरिनल बनेंगे
गांधी मैदान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में करीब अस्सी हजार रुपए की लागत से चार गुणा चार फुट साइज के दो महिला और दो पुरुष यूरिनल बनाये जा रहे हैं। यहीं करीब 95 हजार की लागत से एक नलकूप भी खनन हो रहा है, जो मैदान में पानी की कमी की पूर्ति करेगा। हॉकी प्रतियोगिता के अलावा गांधी स्टेडियम में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं, गणतंत्र दिवस और अन्य आयोजनों में भी लोगों को यूरिनल की कमी महसूस होती थी, जो अब पूरी हो जाएगी।

खिलाडिय़ों ने निरीक्षण किया
गांधी ग्राउंड में यूरिनल का निर्माण कार्य शुरु होने पर खिलाडिय़ों और भाजपा नेताओं ने कार्य का निरीक्षण भी किया। सुबह निर्माण कार्य का निरीक्षण करने भाजपा नेता जगदीश मालवीय, पूर्व पार्षद राकेश जाधव, हॉकी खिलाड़ी दीपक जेम्स, कन्हैया गुरयानी, आशीष शर्मा, रविन्द्र जोशी सहित अन्य खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News