---Advertisement---

आरकेएमपी-दानापुर-आरकेएमपी के मध्य चलेगी त्योहार सुपरफास्ट स्पेशल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति से दानापुर के मध्य स्पेशल गाडिय़ां चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति दीवाली, छठ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी।

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 14 एवं 21 नवंबर 2023 मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन से 14.25 बजे प्रस्थान कर, 15.25 बजे नर्मदापुरम, 15.55 बजे इटारसी, 17.20 बजे पिपरिया, 18.12 बजे गाडरवारा, 18.43 बजे नरसिंहपुर, 19.35 बजे जबलपुर, 20.23 बजे सिहोरा रोड, 21.00 बजे कटनी, 21.48 बजे मैहर, 22.35 बजे सतना, अगले दिन 00.10 बजे मानिकपुर, 01.55 बजे प्रयागराज छिवकी और 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 15 एवं 22 नवंबर 2023 बुधवार को दानापुर स्टेशन से 11.45 बजे प्रस्थान कर, 17.40 बजे प्रयागराज छिवकी, 19.55 बजे मानिकपुर, 21.00 बजे सतना, 21.45 बजे मैहर, 22.40 बजे कटनी, 23.25 बजे सिहोरा रोड, अगले दिन 00.10 बजे जबलपुर, 01.10 बजे नरसिंहपुर, 01.40 बजे गाडरवारा, 02.18 बजे पिपरिया, 04.40 बजे इटारसी, 05.25 बजे नर्मदापुरम और 07.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.