राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

इटारसी। शासकीय एम.जी.एम. पी.जी. काॅलेज (Government MGM PG College) में विज्ञान दिवस का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं नेशनल क्विज, ऑनलाईन निबंध का ‘‘विज्ञान एवं तकनीक का शिक्षा कौशल एवं कार्य पर प्रभाव’’ विषय पर किया। जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थी व प्राध्यापकों ने भाग लिया एवं ऑनलाईन ई-प्रमाण पत्र का वितरण किए। विज्ञान दिवस को सर डाॅ. सी.वी. रमन के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें भारतीय मूल के विभिन्न वैज्ञानिकों के जीवन परिचय, उपलब्धियाॅ एवं किये गये कार्यो का वाचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एवं प्राध्यापक(भौतिकी) डाॅ. एल.एल. दुबे,पूर्व प्राध्यापक(रसायनशास्त्र) एवं प्राचार्य डाॅ. व्ही.के. सीरिया, महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश मेहता ने माल्यार्पण किया। डाॅ एलएल दुबे ने बताया कि भारत के प्राचीन शास्त्रों में सूर्य की उपासना एवं उससे प्राप्त शक्ति सूर्य को प्रकृति का स्त्रोत माना गया है एवं शास्त्रों में विभिन्न स्पेक्ट्रम के बारे में जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। इस दौरान शिक्षक उपस्थित रहे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!