इटारसी। गर्मी में प्यास बड़ी हो जाती है। इनसान हो या जानवर, सभी को गर्मी में ठंडे पानी की तलब लगती ही है। माना जाता है कि जानवरों को गर्मी में ठंडा पानी सबसे अधिक भाता है। यही वजह है कि जंगली जानवर ठंडा पानी की तलाश में रहते हैं। ऐसे ही प्यासे एक हाथी का वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सामने आया है, जहां एक हाथी हैंडपंप पर पानी पी रहा है और वन विभाग का कर्मचारी उसके लिए हैंडपंप चला रहा है।
नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना में हाथी का पानी पीने वाला वीडियो सामने आया है। भीषण गर्मी में हैंडपंप के पानी से अपने कंठ को गीला करते हुये, हाथी वीडियो में दिखाई दे रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गार्ड द्वारा हैंडपंप को चलाकर हाथी को पानी पिला रहा है। सूंड में पानी भराकर हाथी मुंह में डालकर अपनी प्यास बुझा रहा है।
VIDEO : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना में हैंडपंप से हाथी के पानी पीने का वीडियो चर्चा में


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






