इटारसी। हैंडपम्प के मुख्य पाइप से पानी के साथ आग की लपटों का वीडियो निश्चित ही कौतुहल का विषय है, लेकिन ये कोई पहली घटना नहीं है। इस प्रकार की घटना समय-समय पर अनेक क्षेत्रों में देखी गई हैं।
पानी के साथ आग का उछाल मारने में ही इसके पीछे छिपे संभावित वैज्ञानिक कारण को नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया है। सारिका ने बताया कि भूगर्भ में ज्वलनशील गैस मीथेन की उपस्थिति ही इस आग का कारण हो सकती है। सारिका ने बताया कि पृथ्वी की गहराई में पौधों एवं जंतुओं के लंबे समय तक दबे रहने से वे समय के साथ पेट्रोलियम के उत्पादों में बदल जाते हैं। इनमें से मीथेन गैस भी होती है। संभव है उस हैंडपंप के नीचे की भूमि में ये स्थिति हो। दाब के साथ गैस ऊपर निकल रही है। किसी व्यक्ति द्वारा एक बार इस गैस के पास माचिस जलाने के बाद यह लगातार जलती जा रही है। गैस अपने साथ पानी को भी लाती है। गैस तो उपर जाकर जल रही है। पानी कुछ उंचाई पर जाकर फव्वारे के रूप में गिर रहा है। 2013 में भी बोकारो में तथा 2016 में ढाका बंगलादेश में इस प्रकार की घटना प्रकाश में आ चुकी हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
क्या है, हैंडपंप के पानी में आग की लपटों का कारण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com