मोदी के नेतृत्व में समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और अपराधमुक्त शासन देंगे : डॉ. शर्मा

मोदी के नेतृत्व में समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और अपराधमुक्त शासन देंगे : डॉ. शर्मा

  • – नपाध्यक्ष बोले, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हुआ कि सरकारी दफ्तर आपके द्वार आ रहे हैं
  • – विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इटारसी में आयोजित हुए दो स्थानों पर कार्यक्रम

इटारसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दो कार्यक्रम मंगलवार को इटारसी में हुए। पहला कार्यक्रम पुरानी इटारसी देवल मंदिर के पास और दूसरा कार्यक्रम भगत सिंह नगर पीली बिल्डिंग वार्ड 26 में हुआ। दोनों ही स्थानों पर नागरिकों खासकर महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा रही। यात्रा कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को लाभांश वितरण किया। योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के जीवन स्तर में क्या सुधार आया उनकी जुबानी आम नागरिकों ने उनकी कहानी सुनी।

कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम टी प्रतीक राव, तहसीलदार सुनीता शाह, सीएमओ रितु मेहरा, महिला बाल विकास अधिकारी दीप्ति शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, छोटे भैया चौधरी, सुभाष मालवीय, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति राकेश जाधव, नाजिया बेग, पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्वास, कुंदन गौर, राहुल प्रधान, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर, देवेंद्र पटेल, रमेश धूरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, महिला मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, मंडल इटारसी भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, पुरानी इटारसी महामंत्री गोविंद मेहतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरानी इटारसी सौरभ चौधरी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक निर्मल, जिला युवा मोर्चा मंत्री गोपाल शर्मा, महामंत्री नगर शुभम राठौड, आशीष मालवीय सहित अन्य मौजूद थे। संचालन भाजपा महामंत्री नगर राहुल चौरे ने किया।

पुरानी इटारसी में देवल मंदिर के सामने नागरिकों को संबोधित करते हुए मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बन रहा है। 2047 तक विकसित भारत बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और अपराधमुक्त शासन दिया रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि यह देश में पहली बार संभव हो पाया है कि सरकारी कार्यालय जनता के द्वार खुद पहुंचे हो। यह मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सम्मान मिला है, महिला सशक्तिकरण देश में आगे बढ़ा है। जनता से आव्हान किया है कि हमने अब तक मोदी जी को मजबूत किया है।

आने वाले अप्रैल मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। ताकि देश विश्वगुरु बने। नपाध्यक्ष बने निक्षय मित्र टीबी पेसेंट के पोषण के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई निक्षय पोषण योजना के तहत नपाध्यक्ष निक्षय मित्र बने। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक टीबी पेसेंट को पोषण आहार किट प्रदान की। इस किट में 3 किलो मोटा अनाज, डेढ़ किलो दाल, 250 ग्राम खाद्य तेल, एक किलो दूध पावडर प्रदान किया गया। इसी तरह कुल 19 निक्षय मित्र आज बने।

विकसित यात्रा में यह भी हुआ

विकसित भारत संकल्प यात्रा इटारसी में 106 आयुष्मान कार्ड बांटे गए। 529 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें 93 ब्लड प्रेशर के एवं 77 शुगर के मरीज को स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया। 268 नागरिकों की आभा आईडी बनाई। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी बताया। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 4 लाख रुपये का लोन वितरण किया। 14 स्व सहायता समूह को करीब 40 लाख रुपये का लोन प्रदान किया गया। पुरानी इटारसी में 19 पट्टों का वितरण किया गया। कलश यात्रा निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ के साथ दोनों ही स्थानों पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

देवल मंदिर व पीली बिल्डिंग के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुरानी इटारसी में टीआरएम स्?कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसी तरह एकलव्य कोचिंग के बच्चों ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। भगत सिंह नगर पीली बिल्डिंग के पास आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मेरे घर राम आए हैं गाने पर प्रस्तुति दी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!