गांधी मैदान इंटर डिस्ट्रिक्ट और ऑल इंडिया हॉकी की तैयारी जोरों पर

गांधी मैदान इंटर डिस्ट्रिक्ट और ऑल इंडिया हॉकी की तैयारी जोरों पर

इटारसी। जिला हॉकी संघ (District Hockey Association) इस वर्ष हॉकी की दो बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। 4 जनवरी से अंतरजिला हॉकी प्रतियोगिता होगी और 10 जनवरी से अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता(All India Mahatma Gandhi Memorial Hockey Competition) होगी। दोनों की प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी दिन-रात खेल के लिए मैदान तैयार करने में जुटे हैं। देर रात तक मैदान पर काम चल रहा है।

सुबह और शाम को नन्हें खिलाड़ी भी वरिष्ठ खिलाडिय़ों के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। जिला नर्मदापुरम (District Narmadapuram) की टीम भी मैदान पर पसीना बहा रही है। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन (Prashant Jain), कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), जयराज सिंह भानू (Jairaj Singh Bhanu), रविन्द्र जोशी (Ravindra Joshi), कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी (Sarvjit Singh Saini), सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Gurayani) सहित युवा खिलाड़ी प्रतिदिन मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

हॉकी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा 4 जनवरी से प्रारंभ होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता में पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। पहला मैच हरदा और रायसेन के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच बालाघाट और शिवपुरी की टीमों के मध्य होगा। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि इंटरडिस्ट्रिक्ट का पहले दिन का तीसरा मैच खरगोन और टीकमगढ़, बड़वानी और रतलाम, पांचवा मैच अनूपपुर और बैतूल के मध्य तथा छटवा मैच शाजापुर और सागर के मध्य खेला जाएगा।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!