---Advertisement---

पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – ऑटोमेशन मशीन चेक कर देखी स्टॉक की स्थिति
  • – जिले के पेट्रोल पंप्स पर स्थिति सामान्य
  • – जिले में सुचारु रूप से जारी है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना (Collector Ms. Sonia Meena) ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह (Superintendent of Police Dr. Gurkaran Singh) के साथ नर्मदापुरम शहर (Narmadapuram City) के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसीयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऑटोमेशन मशीन (Automation Machine) चेक कर पेट्रोल डीजल की उपलब्धता एवं सप्लाई की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस लाइन (Police Line) के पास पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप नर्मदापुरम (Police Welfare Petrol Pump Narmadapuram), फौजदार पेट्रोल पंप, यूसुफ एंड संस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर पेट्रोल डीजल के स्टॉक की जानकारी ली।

उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी की जिले में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कालाबाजारी की स्थिति भी निर्मित न हो। नियमों को उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि उनके पंप स्टेशन पर पेट्रोल डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं हैं।

प्रशासन के सहयोग से निरंतर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति हो रही है। पेट्रोल पंपों पर भी वितरण की स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार की समस्या की स्थिति नहीं है। इसके बाद कलेक्टर एवं एसपी द्वारा गरिमा एक गैस एजेंसी का निरीक्षण कर गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देशित किया की सुचारू रूप से जिले में गैस सिलेंडर का वितरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे (Ashish Pandey), एसडीओ ऑफिस पराग सैनी (Parag Saini) और सहायक आपूर्ति नियंत्रक उपस्थित रहे। कलेक्टर सुश्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रक ड्राइवर एवं पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के निरंतर संपर्क करें। इस संबंध में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक कर सभी को आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की समझाइश दें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.