पूर्वी मध्यप्रदेश में करना होगा चंद्रमा का कुछ कम इंतजार

पूर्वी मध्यप्रदेश में करना होगा चंद्रमा का कुछ कम इंतजार

  • सारिका घारू ने दी चौथ के चमकते चांद की जानकारी

इटारसी। चन्द्रमा (Moon) के उदय के साथ जुड़ा महिलाओं के उल्लास पर्व करवा चौथ (Karva Chauth) पर आज सूर्यास्त के बाद चन्द्रमा का इंतजार रहेगा। संचार माध्यमों से वैसे तो उदित हुये चंद्रमा को प्रसारित किया जायेगा ही लेकिन आपके अपने शहर में अपनी आंखों से चंद्रदर्शन करने के लिये सटीक समय की जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक (National Award winning science broadcaster) सारिका घारू ने दी।
सारिका ने बताया कि देश के पूर्वी राज्यों में पहले उदित हुआ दिखाई देकर यह क्रमश: पश्चिमी राज्यों में दिखता जायेगा। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने के कारण पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के शहर आयेंगे इसके बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्वी शहर जैसे जबलपुर (Jabalpur) में देख सकेंगे। कुछ मिनट बाद भोपाल (Bhopal) जैसे मध्य के शहर होंगे। उसके बाद पश्चिमी शहर इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), खरगौन (Khargone), झाबुआ (Jhabua) आदि होंगे। इसके बाद यह पश्चिमी राज्यों के शहरों में दर्शन देगा।
मध्यप्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी शहरों में यह अंतर 30 मिनट तक का होगा। चंन्द्रमा 3 लाख 92 हजार 6 सौ किमी की दूरी पर रहते हुये लगभग 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा। सारिका ने बताया कि चंद्रोदय के समय का अर्थ चंद्रमा का क्षितिज पर आना आरंभ होना है। अगर सामने कोई रूकावट नहीं है तो इसे देखा जा सकता है अन्यथा कुछ ऊपर आने के बाद ही यह आपको दर्शन देगा। चंद्रदर्शन पर आधारित भारतीय सांस्कृतिक पर्व अब मध्यभारत का भी प्रमुख त्यौहार हो गया है। तो इंतजार आरंभ कर दीजिये करवाचौथ के चमकते चन्द्रमा के दर्शन का।

नगर चंद्रोदय

  • बिलासपुर रात्रि 08:03
  • रायपुर रात्रि 08:07
  • जबलपुर रात्रि 08:10
  • छिंदवाड़ा रात्रि 08:17
  • रायसेन रात्रि 08:19
  • नर्मदापुरम रात्रि 08:20
  • इटारसी रात्रि 08:21
  • भोपाल रात्रि 08:21
  • सीहोर रात्रि 08:22
  • उज्जैन रात्रि 08:27
  • इंदौर रात्रि 08:28
  • धार रात्रि 08:31
  • बड़वानी रात्रि 08:33
  • झाबुआ रात्रि 08:33
  • खरगोन रात्रि 08:33
  • जयपुर रात्रि 08:19
  • जोधपुर रात्रि 08:32
Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!