तवानगर में महिला का हत्या आरोपी जंगल से गिरफ्तार

तवानगर में महिला का हत्या आरोपी जंगल से गिरफ्तार

इटारसी। विगत पांच वर्ष से रिलेशन (Relation) में रह रही महिला की हत्या कर फरार आरोपी को तवानगर पुलिस (Tavanagar Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन विवाद के बाद आरोपी ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को महिला पर संदेह था कि वह किसी अन्य से भी रिलेशन में है।

तवानगर के थाना प्रभारी सुनील घावरी (Sunil Ghavri) के अनुसार सीताबाई यादव (Sitabai Yadav) की हत्या उसके साथ रिलेशनशिप में रहे रामचरण (Ramcharan) उर्फ मंझले कहार ने कर दी थी। सोमवार की रात दोनों में विवाद हुआ। शराब के नशे में आरोपी रामचरण उर्फ मंझले कहार में घर रखे डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के कारण महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी को तवानगर के जंगल से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद इटारसी न्यायालय (Itarsi Court) में पेश किया जाएगा।

आरोपी रामचरण उर्फ मंझले कहार ने पुलिस को बताया कि उसने घर में शराब पीयी और फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। शराब के नशे में घर में रखे डंडे से महिला पर हमला कर दिया। वह तब तक मारता रहा जब तक महिला ने दम नहीं तोड दिया। महिला को सिर, चेहरे, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आयी थींं। अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सीताबाई यादव के पति रामस्वरूप का निधन 10 साल पहले हो चुका है। गत 5 वर्ष से महिला रामचरण उर्फ मंझले कहार के साथ रिलेशनशिप में थी। हत्या के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: