---Advertisement---

बिजली संकट पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

By
—
On:
Follow Us
  • कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन जैसे उपकरण साथ लेकर प्रदर्शन
  • सात दिन का अल्टीमेटम दिया, फिर चक्काजाम की चेतावनी
  • निकाली बाजार में रैली, फिर बिजली दफ्तर में दिया ज्ञापन

इटारसी। यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने आज बिजली संकट को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस के इस आंदोलन में नगर कांग्रेस कमेटी के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसियों, जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई और बिजली विभाग के अधिकारियों को सात दिन का अल्टीमेटम देकर व्यवस्था में सुधार न होने पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस एलईडी टीवी (LED TV), कूलर (Coolers) , पंखे (Fans), वाशिंग मशीन (Washing Machine) जैसे उपकरण भी हाथठेले पर रखकर साथ ले गये थे। कांग्रेस के इस आंदोलन में बिजली के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर ज्ञान देने वाले लोग नहीं पहुंचे।

यूथ कांग्रेस ने शहर में बिजली कटौती, बार-बार बिजली का गुल होना, वोल्टेज की समस्या से खराब होते उपकरण जैसे विषयों को लेकर आंदोलन किया और तपती दुपहरी में रैली की शक्ल में बिजली विभाग के दफ्तर की ओर कूच किया। विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके व्यवस्था में सुधार न होने पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेसमय रहा, इसे जनता का आंदोलन बनाने के लिए कांग्रेस ने कल ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आमजन से शरीक होने का आग्रह किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर बिजली संकट पर ज्ञान देने और संकट से भारी कष्टमय जीवन जीने जैसी बातें लिखने वाले नहीं पहुंचे। यानी वाट्सअप और फेसबुक के ज्ञानियों ने इससे दूरी ही बनाये रखी और उन्होंने मैदान में आकर संघर्ष से बचते हुए केवल वाट्सअप तथा फेसबुक प्रेम बरकरार रखा।

यूथ कांग्रेस ने पहली लाइन स्थित कार्यालय से आंदोलन की शुरुआत की और रैली लेकर जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) होते हुए विभिन्न मार्गों से बिजली दफ्तर पहुंचे। यहां उपमहाप्रबंधक राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) को ज्ञापन सौंपा तथा बिजली की समस्या से होने वाली तकलीफ बतायी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई (Vijay Dubey Kakubhai), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी (Mrs. Neelam Gandhi), रविकिशोर जैसवाल (Ravikishore Jaiswal), नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल (Mayur Jaiswal), वरिष्ठ नेता अशोक जैन (Ashok Jain), अजय टप्पू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पंकज राठौर, पवन बोहरा, लखन बैस, जितेन्द्र ओझा, अर्जुन भोला, छात्र नेता प्रतीक मालवीय, गोल्डी बैस, गोल्डी चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड से प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, पार्षद दिलीप गोस्वामी, सीमा भदौरिया, वंदना ओझा, अंटू भाटिया, हिमांशु बाबू अग्रवाल, राहुल दुबे, इरशाद अहमद सिद्दीकी, अभिषेक ओझा, प्रणीत मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस मौजूद रहे।

इनका कहना है….

शहर में कोई भी विद्युत कटौती नहीं की जा रही है। फाल्ट आदि आते हैं, जिनमें सुधार कार्य किया जाता है। हमारे अधिकारियों ने एक ग्रुप बनाया है, जिसमें बिजली के फाल्ट संबंधी जानकारी पोस्ट की जाती है, लो वोल्टेज से उपकरण खराब संबंधी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आयी है, किसी घर में यदि ऐसी समस्या है तो उनको अपनी बिजली संबंधी उपकरणों और फिटिंग आदि की जांच कराना चाहिए।

  • राजीव रंजन, उपमहाप्रबंधक बिजली कंपनी

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने आंदोलन किया था, जिसमें समस्त कांग्रेसी शामिल हुए। हमने बिजली विभाग के अधिकारियों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो चक्काजाम और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

  • मयूर जैसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.