---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मध्यप्रदेश : जानिये तूफान विपरजॉय का क्या पड़ने वाला है असर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तूफान विपरजॉय (Cyclone Biparjoy) गुजरात (Gujarat) के तट से टकराने के बाद भारी तबाही मचाकर पाकिस्तान (Pakistan) तरफ निकल गया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तीन से चार दिन बाद इसका मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में क्या असर पडऩे वाला है।

दरअसल तूफान के गुजरात के तट से टकराने के बाद भारत (India) के कुछ राज्यों में भी इसके असर की आशंका व्यक्त की जा रही थी। हालांकि गुजरात और महाराष्ट्र (Maharashtra) की सरकारों ने समय पूर्व इंतजाम कर लिए थे तो लोगों को जानोमाल के नुकसान से बचाया जा सका। तूफान आया, कई पेड़ उखड़े, होर्डिंग गिरे, काफी कुछ हुआ लेकिन, आसपास के प्रदेशों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इसका असर तीन से चार दिन में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसका मेजर असर नहीं पडऩे वाला है, अलबत्ता नमी के कारण ग्वालियर (Gwalior) और चंबल (Chambal) तरफ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। वैसे मानसून देरी से चल रहा है तो लोगों को उम्मीद थी कि तूफान के असर से ही यदि कुछ बारिश हो जाती तो इस झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ तो राहत मिलती, लेकिन केरल में आठ दिन देरी से आया मानसून मध्यप्रदेश में भी आठ दिन की देरी से, 22 जून के बाद आने की उम्मीद है।

हालांकि इस बीच बंगाल की खाड़ी में कुछ हलचल हुई तो बारिश के आसार बन सकते हैं।
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तेज गर्मी है, कहीं लू का प्रकोप तो कहीं-कहीं हवाओं के कारण धूप का तीखापन कमजोर है। कुछ जिलों में तो बारिश भी होने से राहत मिल रही है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान जबलपुर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक, ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य एवं शेष में सामान्य से अधिक रहा। मप्र में सर्वाधिक अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के भोपाल, धार, भिण्ड, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, इंदौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, रतलाम, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों वाला मौसम रहने की संभावना है। भोपाल, धार, भिण्ड, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, नीमच, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के आसार हैं तो निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया में रातें गर्म रहेंगी, भोपाल, जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, बालाघाट, सिवनी एवं रतलाम जिलों में लू चलने की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.