इटारसी। बीती रात करीब 8 बजे 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास दुर्घटना में घायल सुनील कुशवाह की शाम करीब 7 बजे उपचार के दौरान नर्मदा अस्पताल नर्मदापुरम में मौत हो गयी।
अस्पताल से मनोज सारन ने बताया कि दुर्घटना में सुनील को सिर और पेट में गंभीर चोट थी और उनको वेंटीलेटर पर रखा था। जब से भर्ती किया था, ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था। सुनील ने आज शाम दम तोड़ दिया। सुनील पाहनवर्री निवासी था और सब्जी का धंधा करता था।
पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि सुनील को टक्कर मारने वाली स्कार्पियो को जब्त करके एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। वाहन तेलंगाना पासिंग है।








