कांग्रेस प्रत्याशी : जुलूस के रूप में किया जनसंपर्क

इटारसी। कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह के पक्ष में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तुलसी चौक बड़ा मंदिर से जुलूस के रूप में जनसंपर्क शुरू किया। यह जनसंपर्क तुलसी चौक से होता हुआ जयस्तंभ चौक कपड़ा बाजार चिकमंगलूर चौराहा, फ्रूट मार्केट, तालाब रोड, वार्ड क्षेत्र सहित बाजार क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर कैलाश नवलानी, कर्मवीर गांधी, धरमदास मिहानी, हनी गोठी, योगेश त्रिवेदी, केलू उपाध्याय, अर्जुन भोला, मयूर जयसवाल, बाबू अग्रवाल, नंद किशोर साहू, मिंटू जैन, पवन बोहरा, सत्येंद्र अवस्थी, गोलू भाटिया, मुकेश गांधी, आयुष मिहानी, जमील खान, अवध पांडे, राजेंद्र तोमर, रज्जू, अजय बत्रा, लाली सलूजा, संजय नगरिया, अजीत जैन, अमित जैन, प्रदीप साहू, महेश आर्य, अतुल तिवारी, गौरव चौधरी, चंदू दुबे सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

it131118 8
महिला कांग्रेस ने किया जन संपर्क
महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जन संपर्क किया। सुबह 11 बजे से न्यास कॉलोनी से शुरू हुआ जनसंपर्क वार्ड 10,11,12,13,14 तक लगातार चला। इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर भी पूरे समय महिलाओ के साथ जनसंपर्क में रही। जनसंपर्क के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष नीलम गांधी, कमला राठौर, नलिनी मेहरा, मालती देवी शर्मा, रजनी सोलंकी, साधना दुबे सहगल, कलाबाई रैकवार, रजनी राठौर, लांबा, संध्या बस्तवार, सविता बस्तवार, माधुरी चौरे सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!