गांधी जयंती पर निकलेगी संकल्प पदयात्रा

इटारसी। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 2 अक्टूबर गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने सभी व्यापारियों एवं आमजन से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में उनकी सहभागिता प्रदान करें और बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गांधी ग्राउंड में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गांधी जी की संकल्प पदयात्रा, स्वच्छता संदेश देते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के पदाधिकारी, व्यापारी, आमजन उपस्थित रहेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!