जिला पुलिस बल में तबादलों की दूसरी सूची जारी

होशंगाबाद।  एसपी आशुतोष प्रताप सिंह ने शनिवार देर शाम को 33 कर्मचारियों के तबादले की दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची इटारसी, रामपुर, तवानगर, केसला, सिवनी मालवा, बाबई और होशंगाबाद थाने से उपनिरीक्षक, 6 सहायक उप निरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक एवं 19 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
देर शाम को जारी सूची अनुसार उपनिरीक्षक रमेश नागले को थाना सिवनी मालवा से पिपरिया, सहायक उपनिरीक्षक रमेश शमा सिवनीमालवा से डोलरिया, राजेंद्र सिंह राजपूत रक्षित केंद्र से सिवनीमालवा, लक्ष्मीनारायण यादव रक्षित केंद्र से नियंत्रण कक्ष, राजेश्वरी प्रसाद मिश्रा इटारसी से नियंत्रण कक्ष, हीरालाल धुर्वे रामपुर गुर्रा से केसला, कैलाश नारायण रजक इटारसी से केसला, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण धुर्वे नियंत्रण कक्ष से देहात थाना, सतीश चंद्र तवानगर से बाबई, देवीराम दुबे रक्षित केंद्र से सोहागपुर, राजेश अहिरवार देहात थाना से सिवनीमालवा, पंकज अवस्थी सिवनीमालवा से कोतवाली होशंगाबाद, कैलाश नारायण कोतवाली होशंगाबाद से सिवनीमालवा, आरक्षक देवेंद्र यादव तवानगर से देहात थाना, शुभम दुबे रक्षित केंद्र से सोहागपुर, राजकुमार धाकड़ बाबई से सोहागपुर, रामकिशन रघुवंशी थाना अजाक से सोहागपुर, प्रदीप ठाकुर बाबई से नियंत्रण कक्ष, राजेंद्र प्रसाद मालवीय रक्षित केंद्र से नियंत्रण कक्ष, कपिल विश्वकर्मा रक्षित केंद्र से जिविशा होशंगाबाद, गगन सिंह सोहागपुर से जिविशा होशंगाबाद, राजेश चौधरी यातायात होशंगाबाद से देहात थाना, प्रदीप सोनी रक्षित केंद्र से स्टेशन रोड थाना पिपरिया, जितेंद्र कुचबंदिया सिटी कोतवाली से पिपरिया, मनोज सोनटक्के डोलरिया से सिटी कोतवाली, देवेंद्र वर्मा रक्षित केंद्र से देहात थाना, गंगाराम बारेला रक्षित केंद्र से देहात थाना, नंदकिशोर धुर्वे रक्षित केंद्र से केसला, राहुल कुमार पदाम रक्षित केंद्र से केसला, पप्पू सिंह रक्षित केंद्र से देहात थाना, विनोद धाकड़ इटारसी से रक्षित केंद्र, जितेंद्र रावत सोहागपुर से रक्षित केंद्र, सुरेश सिंह को पिपरिया से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!