दस दिन बाद लौटे बादल बरसे तो मिली राहत

इटारसी।करीब दो सप्ताह बाद लौटकर आए बादलों ने शुक्रवार को दोपहर और शाम को बरसकर गर्मी से आंशिक राहत प्रदान की है। शहर और ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई है।
मानसून के रूठ जाने से देश के बड़े हिस्से के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उत्तर पूर्व में जहां बाढ़ से हालात हैं तो वहीं मध्य में पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। करीब दस दिन पूर्व तक तीन दिन सक्रिय रहकर मानसून यहां से रुखसत हो गया था तो शुक्रवार को बादलों की वापसी हुई और दोपहर में करीब एक बजे रिमझिम फु हारों भरा मौसम बना। शाम को बारिश ने थोड़ा और जोर पकड़ा और ठंडी हवाओं ने गर्मी से आंशिक राहत प्रदान की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!