भाजयुमो की कमल संदेश वाहन रैली 02 को

इटारसी। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को पुन: चुनकर मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश में एक साथ विजय संकल्प कमल संदेश वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में शुक्रवार को हुई बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि 02 मार्च 2019 को पूरे देश में एक साथ विधानसभा वार वाहन रैली का आयोजन होगा। होशंगाबाद विधानसभा का कार्यक्रम इटारसी नगर में होगा। दोपहिया वाहन रैली 2 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11 बजे देवल मंदिर, आज़ाद चौराहा पुरानी इटारसी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जयस्तम्भ चौक पर समाप्त होगी। रैली में युवामोर्चा के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, भाजपा परिवार के सदस्य, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!