मप्र में 38 आईएफएस अधिकारियों का तबादला, 16 जिलों के डीएफओ बदले

Post by: Rohit Nage

38 IFS officers transferred in Madhya Pradesh, DFO of 16 districts changed
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति को नर्मदापुरम से भोपाल भेजा
  • राखी नंदा को भोपाल से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में क्षेत्र संचालक पदस्थ

भोपाल, 27 सितंबर (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के (आईएफएस) के 38 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें भोपाल, रायसेन, उज्जैन समेत 16 जिलों के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) बदले गए हैं। इस संबंध में वन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ओपी चौधरी को वन मुख्यालय भोपाल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) बनाया गया है, जबकि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार अग्रवाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) पदस्थ किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति को नर्मदापुरम से भोपाल, मुख्य वन संरक्षक लखन लाल उइके को शहडोल से सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल, वन संरक्षक संजीव झा को छतरपुर से भोपाल, वन संरक्षक अजय कुमार को छतरपुर से शहडोल, वन संरक्षक अनिल कुमार को नर्मदापुरम से भोपाल ट्रांसफर किया गया है।

इसी तरह वन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अशोक कुमार को भोपाल से मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद और वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी वृत्त) राखी नंदा को भोपाल से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में क्षेत्र संचालक पदस्थ किया गया है। भोपाल के वन संरक्षक एवं पदेन वनमंडलाधिकारी आलोक पाठक को मप्र राज्य वन निगम भोपाल में वन संरक्षक बनाया गया है और अशोकनगर की वनमंडलाधिकारी प्रियांशी सिंह को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में उप संचालक पदस्थ किया गया है।

सिवनी की वन संरक्षक बासु कनौजिया को बैतूल, सतना के वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल को अनूपपुर, उत्तर बालाघाट (सा.) के वन मंडलाधिकारी अभिनव पल्लव को उत्तर बालाघाट (उत्पादन), भोपाल के उप वन संरक्षक प्रभुदास ग्रेबियल को उज्जैन, दमोह के वन मंडलाधिकारी महेन्द्र सिंह उइके को सिवनी, मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के उप वन संरक्षक नवीन गर्ग को बैतूल उत्तर में वन मंडलाधिकारी, शाजापुर के वन मंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल को सतना, छिंदवाड़ा के वन मंडलाधिकारी जरान्डे ईश्वर रामहरि को दमोह, डिंडोरी के वन मंडलाधिकारी साहिल गर्ग को छिंदवाड़ा, बालाघाट कालेज रेंज के उप वन संरक्षक अधर गुप्ता को दक्षिण बालाघाट (सा.) में वन मंडलाधिकारी, भोपाल के उप वन संरक्षक रमेश राठौर को खरगोन में पदस्थ किया गया है।

पन्ना के वन मंडलाधिकारी पुनीत सोनकर को डिंडोरी, माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की उप संचालक प्रतिभा अहिरवार को अशोकनगर में वन मंडलाधिकारी, भिंड के वन मंडलाधिकारी मोहम्मद माज को दतिया, मुरैना के वन मंडलाधिकारी स्वरूप रविन्द्र दीक्षित को भोपाल में मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड उप वन संरक्षक, रीवा के वन मंडलाधिकारी अनुप शर्मा को पन्ना, रायसेन के वनमंडलाधिकारी लोकप्रिय भारती को भोपाल ट्रांसफर किया गया है।

इसी तरह प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी गीताजलि जे. को गुना से भोपाल, प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी सुजीत जे पाटिल को नौरादेही (वन्य प्राणी उद्यान) से मुरैना, प्रशिक्षु वन मंडलाधिकारी एस. दीपिका को छिंदवाड़ा से भोपाल, खरगोन के वनमंडलाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह को खंडवा, उज्जैन (सा) की वन मंडलाधिकारी डा. किरण बिसेन को उज्जैन (कार्य आयोजना इकाई), वन विभाग भोपाल में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अनुराग कुमार को रीवा, बैतूल उत्तर के वन मंडलाधिकारी देवांशु शेखर को सागर और सिवनी की वन मंडलाधिकारी संध्या को बालाघाट में पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!