
राजधानी के कोलार क्षेत्र में 9 दिन का लॉकडाउन
भोपाल। राजधानी में कोलार क्षेत्र के 7 वार्डों को मिलाकर एक कंटेंटमेंट जोन (Content zone) बनाया और वहां 9 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया (Collector Avinash Lavania) ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के कोलार में वार्ड 80, 81, 82, 83, 84, 52, 53 को मिलाकर कंटेनमेंट जोन बनाकर वहां 9 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में करीब 2 लाख की आबादी रहती है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार यहां 15 दिनों तक कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। बढ़ते कोरोनावायरस देखते हुए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में बिस्तरों की संख्या 500 से बढ़ाकर 800 कर दी गई है। वही पीपुल्स हॉस्पिटल (People’s Hospital) और जेके हॉस्पिटल (JK Hospital) को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया है।
TAGS 9-day lockdown in Kolar region of the capitalCollector Avinash LavaniaContent zoneHamidia Hospitalराजधानी के कोलार क्षेत्र में 9 दिन का लॉकडाउन