रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इटारसी की दो शाखाओं के चुनाव हुए

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इटारसी की दो शाखाओं के चुनाव यहां संघ कार्यालय में हुए। इस दौरान जबलपुर जोन के संघ महामंत्री अशोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डे, जोनल कोषाध्यक्ष कमलेश परिहार, संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

संघ की इंजीनियरिंग एवं डीजल शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में महामंत्री अशोक शर्मा ने इस बार नया प्रयोग करते हुए युवा शक्ति को संघ का दायित्व सौंपा। इंजीनियरिंग शाखा के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर अर्जुन ऊटवार को चुना, अध्यक्ष के पद पर सरताज हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष एसएसई रेल पथ एवं युवा राहुल सोनी, संगठन सचिव एके मिश्रा एसएसई रेल पथ होशंगाबाद को चुना। कुल 15 पदाधिकारी चुने गए। इसी प्रकार डीजल शाखा में सचिव पद पर युवा शक्ति राजेश कुमार यादव, महाकालेश्वर कश्यप को अध्यक्ष एवं मनोज कलोसिया को संगठन सचिव सहित 15 पदाधिकारियों को चुना गया।

इसके पूर्व इटारसी स्टेशन आगमन पर सभी नेताओं का इटारसी के संघ पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संघ परिसर में मीटिंग कर इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा रेल कर्मचारियों को संघ का सदस्य बनाए जाने का आव्हान महामंत्री द्वारा किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निडर होकर कर्मचारी साथियों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने तथा एक जुट रहने का संकल्प कराया। अधिवेशन एवं चुनाव में इटारसी होशंगाबाद, मिडघाट, बरखेड़ा के सैकड़ों कर्मचारी संघ परिसर में उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News