Moong Panjiyan 2023
Moong Panjiyan 2023 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है ताकि किसानों को इन फसलों का उचित भाव मिल सके। राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।
साथ ही किसानों से इन फसलों को खरीदने के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन की तारीखों को बढ़ा दिया है। इससे पहले सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 मई 2023 दिन शुक्रवार रखी थी। जिसे अब बढ़ा कर 31 मई 2023 दिन बुधवार कर दी हैं। अब किसान भाई ग्रीष्मकालीन मूंग की फसलों को बेचने के लिए 31 मई 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
इन स्थानों पर हो रहे Moong Panjiyan 2023
- ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र।
- जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र।
- तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र।
- एम.पी. किसान एप पर किसान उपज बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
इन 32 जिलों के किसान करा सकते हैं Moong Panjiyan 2023
मध्य प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में Moong Panjiyan 2023 केन्द्र खोले गये हैं। वहीं इन जिलों के किसान मूंग बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
मूंग पजीयन 2023 : Moong Panjiyan Kese Kare
- Moong Panjiyan 2023 करने के लिए किसान भाई को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने हाेम पेज ओपन हो जाएगा, यहां आपको रबी 2022-23 का एक लिंक दिखाई देगा, आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, यहां आप किसान पंजीयन/आवेदन सर्च देखेंगे।
- अब आपके सामने एक नया टैब खुलेगा, यहां आपको अपना जिला, किसान कोड या मोबाइल नंबर जैसे विवरण दर्ज करना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा आपको वहां सभी संबंधित जानकारी को ध्यापूर्वक दर्ज करकें सबमिट कर देना है।
- इस आप आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- अगर आप किसान पंजीयन करने में कोई परेशानी आ रहीं हैं तो आप सहायता का लाभ ले सकते हैं। सहायता के लिए euparjanmp@gmail.com संपर्क करें।