अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की भारत माता की आरती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की भारत माता की आरती

इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटारसी (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Itarsi) द्वारा सीएम राइस स्कूल में भव्य भारत माता आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका परिषद इटारसी के उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत एवं विद्यार्थी परिषद के प्रांत खेल गतिविधि प्रमुख भूपेंद्र तोमर उपस्थित रहे भारत माता की आरती में करीब 500 विद्यार्थी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

 नगर मंत्री कुणाल सराठे ने बताया विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। साथ ही देश में आने वाली कठिन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना है।                                             

 नगर कला मंच प्रमुख आयुष मालवीय ने बताया विद्यार्थी परिषद इसी प्रकार प्रत्येक कैंपस राष्ट्रवादी कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को अपने विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी।

इस मौके पर जिला प्रमुख दीपक आर्य नगर सह मंत्री काजल बस्तवार, सविता केवट, निशांत मेहरा, प्रशांत मेहरा, निखिल मधोक देवांश बागोरिया, अदिती गोस्वामी, कृतिका आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!