राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की बात रखेगा देश का प्रमुख नर्मदापुरम पत्रकार संघ: वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे

राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की बात रखेगा देश का प्रमुख नर्मदापुरम पत्रकार संघ: वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे

  • संभागीय स्तर पर पत्रकार संघ का हुआ विस्तार, रोहित नागे संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

इटारसी। पत्रकारों के हित में कार्य करने वाले देश प्रदेश के प्रमुख पत्रकार संगठन, नर्मदापुरम राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने शनिवार को संभागीय स्तर पर संघ का विस्तार किया है। संभागीय स्तर पर 17 पत्रकारों को नियुक्तियां दी गई है।

वही एक सदस्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है श्री पगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम पत्रकार संघ वर्षों से पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। जिसमें अब विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, अब यह संगठन जिला, संभाग, प्रदेश एवं आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हित की बात सरकारों के समक्ष रखेंगा।

नर्मदापुरम संभाग के हरदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में संभागीय स्तर पर विस्तार करते हुए संभाग के वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित नागे को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा को संभागीय संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर 8 वरिष्ठ पत्रकारों की नियुक्ति की गई है, जिसमें श्री सुधांशु मिश्र, सुश्री मंजू ठाकुर, श्री मुकेश गांधी, श्री गिरीश पटेल, श्री दिलीप शर्मा, श्री राजकुमार बावरिया, श्री पुनीत दुबे, श्री राहुल शरण को संभागीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही संभागीय संगठन सहसचिव के पद पर श्री विनीत चौकसे, श्री पुनीत मालवीय, श्री कुशाल नवथले, श्री रामबाबू अहिरवार एवं श्री राहुल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। हरदा जिले के हंडिया निवासी पत्रकार श्री बलवीर खत्री को संभागीय संगठन सचिव एवं टिमरनी निवासी अश्विनी सिंहल को संभागीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद पगार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं नियुक्ति पत्र सोपें हैं। श्री पगारे ने बताया कि जल्द ही नर्मदापुरम पत्रकार संघ का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें देश प्रदेश के प्रमुख पत्रकार शामिल होंगे।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!