सर्व सकल हिन्दू मातृशक्ति ने मां नर्मदा को 108 चुनरी समर्पित की

Post by: Rohit Nage

All Hindu Matri Shakti dedicated 108 Chunari to Mother Narmada.
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। सर्व सकल हिंदू मातृशक्ति द्वारा पूर्णिमा के पावन पर्व पर मां नर्मदा को 108 चुनरी समर्पित की गई। काली मंदिर सतरास्ता से चुनरी यात्रा प्रारंभ होकर सेठानी घाट पर मां नर्मदा को चुनरी समर्पित की गई। इस चुनरी यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम से संत मंज, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नर्मदा पुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित एवं वंदना दुबे भी इस मौके पर पहुंचीं।

इटारसी से स्वर्णकार नारी जागृति महिला संगठन ने भंडारे का आयोजन किया। चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंत्री श्रीमती सीमा सोनी, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजक श्रीमती तरुणा सोनी एवं हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मालवीय, न्यास कॉलोनी से शशि एवं सखियां सहयोगी रहीं।

error: Content is protected !!