बह गया सुखतवा पुल का एप्रोच रोड, तवा बांध के 13 गेट खुले

बह गया सुखतवा पुल का एप्रोच रोड, तवा बांध के 13 गेट खुले

इटारसी। 10 अप्रैल को पुल हादसे के बाद एनएचएआई ने ढाई करोड़ रूपए की लागत से यह वैकल्पिक पुल तैयार किया था। रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सुखतवा नदी पर बना पुल का एप्रोच रोड बह गया।

हादसे के कारण नागपुर भोपाल का संपर्क टूट गया है। हाइवे पर दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया है।
केसला थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के अनुसार सोमवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच सुखतवा पर बनाए गए अस्थाई पुल का एप्रोच रोड बह गया था, हादसे की जानकारी लगने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। पुल पर भारी पानी है, इसलिए फिलहाल पुल का मेंटनेंस करना मुश्किल है।

IMG 20220718 WA0013

तवा बांध के 13 गेट 10 फीट खोले

इधर तवा के केचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के कारण तवा बांध के सभी 13 गेट सुबह 5 बजे 10-10 फीट खोल दिए गए हैं। रात 1 बजे 5 गेट 5-5 फीट खोलकर पानी छोड़ा गया था। इसके बाद सुबह 7 बजे 7 गेट 10 फीट खोले गए। इनफ्लो बढ़ने के बाद सुबह 8 बजे सभी 13 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है, अब यह पानी नर्मदा नदी के जलस्तर में इजाफा करेगा। बांध से 5803 क्युमेक्स पानी तवा नदी में और 105 क्युमेक्स पानी एचईजी को बिजली उत्पादन के लिए दिया जा रहा है।
तवा के केचमेंट एरिया में 124.04 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

IMG 20220718 WA0018

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!