---Advertisement---

सहायक संचालक शिक्षा ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम (District Education Officer Narmadapuram)शत्रुघ्न प्रताप सिंह बिसेन (Shatrughan Pratap Singh Bisen) के निर्देशानुसार सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती सुनीता वाधवा (Mrs. Sunita Wadhwa) ने विकासखंड सिवनी मालवा (Seoni Malwa) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

श्रीमती वाघवा ने दोनों स्कूलों में कक्षा दसवीं एवं 12वीं छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम पूर्ण होने की जानकारी ली। इस वर्ष कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, उसके स्थान पर कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के विषयवार अभ्यास प्रश्न पत्र हल कराए जाएंगे। सहायक संचालक ने छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में नोटिस जारी किए जाएं तथा पालकों से सतत संपर्क किया जाए।

निरीक्षण के समय संकुल प्राचार्य राकेश साहू (Rakesh Sahu) एवं सोमलवाड़ा प्राचार्य राममोहन रघुवंशी (Rammohan Raghuvanshi) तथा स्टाफ राजेश देवडिय़ा, अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, सबल सिंह सोलंकी, योगेंद्र मालवीय, श्रीमती सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, सुबोध कुमार शुक्ला, ऑपरेटर अर्पित मिश्रा उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.