---Advertisement---
Learn Tally Prime

भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़े : केलू

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर संदेशखाली घटना के विरोध में जिला स्तर पर किए धरना प्रदर्शन पर बयान जारी कर कहा कि भाजपा संगठन भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ भी धरना दे क्योंकि महिला अत्याचार भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार में लगातार बढ़े हैं, जहां विपक्षी दल की सरकार में महिलाओं के उत्पीडऩ अत्याचार नजर आ रहे फिर यह उस समय क्यों नहीं दिखे। जब देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान बेटियों ने उत्पीडऩ, अत्याचार की बात उठाई। भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना, प्रदर्शन किए तब भाजपा की सरकार, संगठन क्यों चुप रहे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार नारी सम्मान, विकसित महिला सशक्तिकरण, मातृ शक्ति वंदन की बातें करते हैं, वहीं कुछ समय पहले महिला पहलवान बेटियो को भाजपा सरकार में प्रशासन द्वारा जो व्यवहार किया देश ने देखा वही गंभीर महिला मुद्दों पर भाजपा की केंद्र, प्रदेश की महिला नेता भी आवाज नही उठाती वही किसानों, युवाओं के समर्थन पर भी धरना प्रदर्शन नहीं किए जाते हैं, यह भेदभाव जनता देख समझ रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!