---Advertisement---

भूमिपूजन- वार्ड 14 में बनेगी 32 लाख रुपये की लागत से दो सड़कें

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • विधायक ने लाडली बहनों से कहा, कांग्रेस की बातों में नहीं आना, वे एक हजार रुपये भी बंद करे देंगे
  • नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा, सड़क निर्माण में अतिक्रमण टूटेंगे, नागरिक खुद से तोड़ लें

इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) द्वारा वार्ड 14 न्यास कॉलोनी (Nyas Colony) में 32 लाख रुपये लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण के लिए आज भूमिपूजन मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) द्वारा वार्ड पार्षद संजय ठाकुर (Sanjay Thakur) की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अठौत्रा, एमजीएम कॉलेज (MGM College) में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन (Dr. Neeraj Jain), वरिष्ठ नागरिक चंदन सिंह परिहार, सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्वास, शुभम गौर, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदोरिया, भाजपा नेता चेतन पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, शैलेंद्र दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

यहां संबोधित करते हुए विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि हम यहां लगातार आते हैं, विकास करते हैं, आपसे संवाद करते हैं। लेकिन कांग्रेसी यहां सिर्फ वसूली के लिए आते हैं। अभी एक बार फिर से आएंगे। कहेंगे हम 1500 रुपये महिलाओं को दिलाएंगे। डॉ शर्मा ने कहा कि उन झुठेलों की बातों में नहीं आना है। वे आपके एक हजार रुपये जो कि आगामी समय में 3 हजार रुपये हो जाएंगे वह भी बंद कर देंगे। वे 15 महीने के शासनकाल में कर भी चुके हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि कमलनाथ (Kamal Nath) ने संबल, तीर्थदर्शन, मेघावी बच्चों के लैपटॉप बंद कर दिए थे।

डॉ शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के भाषण को कोट करते हुए कहा कि वे कहते थे दिल्ली (Delhi) से 1 रुपये भेजता हूं तो 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं। ऐसे में अब आप बताएं, ये आएंगे तो कितने पैसे आपको भेजेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके वार्ड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि 32 लाख रुपये राशि से एक साथ कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कुछ अतिक्रमण हैं जिन्हें तोड़कर सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने अपने चबूतरे खुद से तोड़ लें, ताकि रोड चौड़ी बन सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.