जिले के छह निकाय भाजपा के, एक में टाई

Post by: Rohit Nage

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने जिले की चार नगर पालिका इटारसी (Municipality Itarsi) , नर्मदापुरम ( Narmadapuram), सिवनी मालवा (Seoni Malwa) और पिपरिया (Pipariya) में जनता का भरोसा जीत लिया है। सोहागपुर (Sohagpur) और इटारसी पहले ही जीत चुकी भाजपा ने आज 5 में से 4 निकाय भी अपने नाम कर लिये। केवल माखननगर (Makhannagar) में भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच टाई (Tie) हुआ है। यहां अब तीन निर्दलियों के भरोसे दोनों में से कोई एक दल सरकार बनायेगा।
नगर पालिका सिवनी मालवा, पिपरिया, नर्मदापुरम और इटारसी में तथा नगर परिषद बनखेड़ी (Municipal Council, Bankhedi) और सोहागपुर में भी पार्टी को पूर्ण बहुमत है, माखननगर में मामला टाई है, यहां तीन निर्दलियों के भरोसे सरकार बनेगी, चाहे कांग्रेस बनाये या भाजपा। इस तरह से वर्तमान में पूरे जिले में मतदाताओं ने भाजपा का कमल (Kamal) खिला दिया है।
नर्मदापुरम की जीत पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने कहा कि मतदाताओं ने हम पर बड़ा भरोसा करके 23 सीटें जितायी हैं। जनता को नमन है, जिसने हम पर एकतरफा विश्वास जताया है। जनता ने कांग्रेस को लगभग समाप्त जैसा ही कर दिया है। जनता ने जो भरोसा हम पर किया है, उसे हम कायम रखेंगे। जीत पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है, हम वहां भी जीते, जहां जीतना मुश्किल लग रहा था। यह जीत जनता ने नेतृत्व पर भरोसा करके दी है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का नेतृत्व है। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र की दोनों नगर पालिका इटारसी और नर्मदापुरम में पूर्ण बहुमत मिला है। हम पूरा प्रयास करेंगे कि जनता को आने वाली रोजमर्रा की समस्या पूरी तरह से खत्म कर दी जाएं।

एक नजर जीत पर

नर्मदापुरम नगर पालिका

  • वार्ड नं 1 – शिल्पा तेज कुमार गौर भाजपा
    वार्ड नं 2 – नयना प्रमोद सोनी भाजपा
    वार्ड नं 3 – लीला सैनी कांग्रेस
    वार्ड नं 4 – राजकुमारी पूनम मेशकर भाजपा
    वार्ड नं 5 – दीपिका कुलदीप राठौर कांग्रेस
    वार्ड नं 6 – राजेन्द्र उपाध्याय भाजपा
    वार्ड नं 7 – अभय वर्मा भाजपा
    वार्ड नं 8 – रिचा जितेंद्र तिवारी भाजपा
    वार्ड नं 9 – आरती लक्ष्मण बैस भाजपा
    वार्ड नं 10 – दौलत यादव भाजपा
    वार्ड नं 11 – महेश बावरिया भाजपा
    वार्ड नं 12 – पूजा अर्पित मालवीय भाजपा
    वार्ड नं 13 – वर्षा अतुल भंडारी भाजपा
    वार्ड नं 14 – प्रेमा पंकज पांडेय भाजपा
    वार्ड नं 15 – निर्मला हंस राय भाजपा
    वार्ड नं 16 – प्रकाश गौर भाजपा
    वार्ड नं 17 – नीतू महेंद्र यादव भाजपा
    वार्ड नं 18 – मीना वर्मा कांग्रेस
    वार्ड नं 19 – अनोखीलाल राजोरिया कांग्रेस
    वार्ड नं 20 – संदीप कुमार ठाकुर भाजपा
    वार्ड नं 21 – महिमा रोहित गौर भाजपा
    वार्ड नं 22 – संतोष उपाध्याय निर्दलीय
    वार्ड नं 23 – चन्द्रभान सिंह परिहार निर्दलीय
    वार्ड नं 24 – संध्या अशोक कुशराम भाजपा
    वार्ड नं 25 – दुर्गेश कुमार चौधरी भाजपा
    वार्ड नं 26 – राहुल गौर भाजपा
    वार्ड नं 27 – बिंदिया मांझी भाजपा
    वार्ड नं 28 – कंचन सेठी चौकसे भाजपा
    वार्ड नं 29 – सुषमा खत्री कांग्रेस
    वार्ड नं 30 – रेखा यादव निर्दलीय
    वार्ड नं 31 – नरेन्द्र यादव भाजपा
    वार्ड नं 32 – सिमरन रैकवार निर्दलीय
    वार्ड नं 33 – वंदना विमल चुटीले भाजपा

नगर परिषद माखन नगर

  • वार्ड नं 1 – लक्ष्मीबाई अहिरवार निर्दलीय
    वार्ड नं 2 – विशाल कांग्रेस
    वार्ड नं 3 – गनपत सिंह भाजपा
    वार्ड नं 4 – रीना तिवारी भाजपा
    वार्ड नं 5 – डॉ. अनुजा पांडेय गुरु निर्विरोध कांग्रेस
    वार्ड नं 6 – शकील खां कांग्रेस
    वार्ड नं 7 – रामसखी भाजपा
    वार्ड नं 8 – जीनत परवीन कांग्रेस
    वार्ड नं 9 – प्रिया मालवीय भाजपा
    वार्ड नं 10 – रश्मि मिश्रा निर्दलीय
    वार्ड नं 11 – नीराजना रावत निर्दलीय
    वार्ड नं 12 – रुखमणि साहू भाजपा
    वार्ड नं 13 – रासिका डेरिया कांग्रेस
    वार्ड नं 14 – वंदना बडग़ूजर कांग्रेस
    वार्ड नं 15 – सविता यादव भाजपा

नगर पालिका सिवनी मालवा

  • वार्ड नं 1 – अखिलेश खेमचंद चौकसे भाजपा
    वार्ड नं 2 – सरिता प्रदीप अग्रवाल निर्दलीय
    वार्ड नं 3 – रीतेश ज्ञानचंद्र जैन भाजपा
    वार्ड नं 4 – रचना कांग्रेस
    वार्ड नं 5 – प्रीति पवन शुक्ला भाजपा
    वार्ड नं 6 – प्रशांत देवी दयाल निर्दलीय
    वार्ड नं 7 – गीता बाई तुलसीदाम कुशवाह भाजपा
    वार्ड नं 8 – अनुराधा दीपक दीक्षित कांग्रेस
    वार्ड नं 9 – ईश्वर जमींदार भाजपा
    वार्ड नं 10 – दुर्गेश उईके भाजपा
    वार्ड नं 11 – स्वाति शैलेन्द्र गौर भाजपा
    वार्ड नं 12 – सुनीता सुरेश सूर्यवंशी कांग्रेस
    वार्ड नं 13 – किरण बाथव शिव राठौर भाजपा
    वार्ड नं 14 – दीपक बाथव निर्दलीय
    वार्ड नं 15 – अजय बलराम सिंह पटेल कांग्रेस

बनखेड़ी नगर परिषद

  • वार्ड नं 1 – कमलेश भाजपा
    वार्ड नं 2 – ज्योति भाजपा
    वार्ड नं 3 – राजेन्द्र मेहरा कांग्रेस
    वार्ड नं 4 – दुर्गेश कुमार बेलवंशी कांग्रेस
    वार्ड नं 5 – अमित कुमार भाजपा
    वार्ड नं 6 – प्रतिभा अहिरवार निर्दलीय
    वार्ड नं 7 – नीतू भाजपा
    वार्ड नं 8 – नेहा दुबे भाजपा
    वार्ड नं 9 – हेमराज मुख्त्यार भाजपा
    वार्ड नं 10 – मंजूषा जैन भाजपा
    वार्ड नं 11 – दीपा साहू भाजपा
    वार्ड नं 12 – अनिता निर्दलीय
    वार्ड नं 13 – हरीश कुमार भाजपा
    वार्ड नं 14 – माखन सिंह भाजपा
    वार्ड नं 15 – कामना बाई भाजपा

नगर पालिका पिपरिया

  • वार्ड 1 से सरिता बलराम सिंह बैस भाजपा
    वार्ड 2 से नीना नवनीत नागपाल भाजपा
    वार्ड 3 से अरुणा जोशी भाजपा
    वार्ड 4 से अभिषेक दुबे निर्दलीय,
    वार्ड 5 से कौशल्या बलराम ठाकुर भाजपा
    वार्ड 6 से मुकेश खटीक भाजपा,
    वार्ड 7 से शिवानी नागफुले कांग्रेस,
    वार्ड 8 से हर्षलता राजपूत कांग्रेस,
    वार्ड 9 से संतोष परर्ते भाजपा,
    वार्ड 10 से सरस्वती कोरी भाजपा,
    वार्ड 11 से नरेन्द्र पटेल भाजपा,
    वार्ड 12 से राजा सोनी भाजपा,
    वार्ड 13 से रतना गुलाब केवट भाजपा,
    वार्ड 14 से गीतेन्द्रर साहू जीतू भैया भाजपा,
    वार्ड 15 से मार्शल बामोरिया भाजपा,
    वार्ड 16 से प्रभावती कैलाश चंद चौरसिया निर्दलीय,
    वार्ड 17 से मंजूलता भागीरथ चौरसिया भाजपा,
    वार्ड 18 से रेहाना रज्जाक खान कांग्रेस,
    वार्ड 19 से मृदुलता राकेश पालीवाल भाजपा,
    वार्ड 20 से देवेश दुबे डिम्पु भैया भाजपा
    वार्ड 21 से रमा संपत मूंदड़ा भाजपा

Leave a Comment

error: Content is protected !!