---Advertisement---

शासकीय कन्या महाविद्यालय में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज शासकीय कन्या महाविद्यालय में गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत लायंस क्लब पंख इटारसी द्वारा छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए एक दिवसीय कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में कॅरियर काउंसलर डॉ. निहारिका भावसार, लायंस क्लब से रितु राजपूत, अध्यक्ष, निक्की सोखी, भारती चौकसे, पप्पल चौधरी, कविता भावसार, पूनम शर्मा, जया गांधी, आशा ठाकुर, उपस्थित थी। प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला से छात्राओं में अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ वे अपने कॅरियर के प्रति भी जागरूक होती है। डॉ. निहारिका भावसार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरुक करते हुए बताया कि कैसे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सकते हैं। गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि अच्छी करियर काउंसलिंग द्वारा मिली सही कॅरियर सलाह से छात्र अपने लिए ट्रेंडिंग, भविषयोन्मुखी,अनुकूल और रूचि के अनुसार कॅरियर बनाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी स्नेहांशु सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न होगी जिससे वह किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। मंच का संचालन करते हुए डॉ. संजय आर्य ने कहा की सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण अति आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, रविन्द्र चौरसिया, डॉ मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. नेहा सिकरवार, शोभा मीणा, क्षमा वर्मा, प्रिया कलोसिया, हेमंत गोहिया तथा छात्राएं उपस्थित थीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.