बच्चों ने की जंगल की सैर, जाना वन्य जीवन का महत्व

सोहागपुर। सतपुड़ा टाईगर रिज़र्व नर्मदापुरम (Satpura Tiger Reserve Narmadapuram) की कामती परिक्षेत्र में बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय शाला मगरिया, उरदोन, टेकापार एवं कामती रंगपुर की 127 छात्राएं, 10 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए।

अनुभूति प्रेरक रामकिशोर चौरे सेवानिवृत अपर वन मंडल अधिकारी एवं राजेश पटेल वनरक्षक ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी।

प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घांस, औषधीय पौधों की पहचान करवाई, उनके उपयोग से अवगत कराया, वनों के महत्व, पर्यावरण, भू जलसंरक्षण, नालों एवं नदियों में जल प्रवाह, खाद्य श्रंखला, चारागाह विकास, अग्नि पट्टी कटाई, जलाई, वन्यप्राणी चीतल, जंगली सुअर, मोर, सांभर, मगरमच्छ, बंदर, जलीय एवं स्थलीय पक्षियों का अवलोकन कराकर उनके संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

टाइगर रिज़र्व में सफारी कराई जिसमें बच्चों ने सांभर, जंगली सुअर, चीतल, मोर आदि देखे। खरेर हाथी कैम्प में 2 हाथी एवं 1 बच्चे का अवलोकन कराया। वन्यप्राणी संरक्षण की चर्चा की। दोपहर भोजन उपरांत अलग अलग ग्रुप बनाकर रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता कराई।

श्रीमती डॉ समिता राजोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल ने बच्चों को संबोधित किया एवं झोला बनाना समझाया। क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व एल कृष्णमूर्ति ने बच्चों को संबोधित किया। गगन नारंग, एयर राइफल शूटिंग ओलंपिक पदक विजेता ने बच्चों को संबोधित किया। ग्रुप फ़ोटो करवाई।

नेचर वालेंटियर का चयन किया, मप्र शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को 9 से कॉलेज स्तर तक दी जाने वाली एकलव्य छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी। फीडबैक फार्म भरवाया, वन विभाग का पदक्रम तथा भर्ती की जानकारी दी। अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस एवं राजस्व विभाग के पदक्रम एवं भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों को कपड़े के बैग वितरित किये। शपथ ग्रहण कराई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किये। वनमंत्री के संदेश से अवगत कराकर बच्चों को वितरित किये। कार्यक्रम में सूरसिंग कालबेलिया, रेंज आफिसर कामती ने बच्चों को विभिन्न जानकारी दी। 

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!