छात्रा से दुष्कर्म करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार

होशंगाबाद। पुलिस ने काशिव सर कोचिंग एकेडमी (Kashiv Sir Coaching Academy) के संचालक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी मंजू चौहान (SDOP Manju Chauhan) के अनुसार कल शाम को 11 वी की छात्रा ने पुलिस थाने आकर घटना की शिकायत दर्ज करायी थी। उसके साथ जनवरी से कोचिंग संचालक दुष्कर्म कर रहा था और किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
काशिव सर कोचिंग एकेडमी के संचालक पर किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज कोचिंग जाकर भी विवेचना की है। बता दें कि पीडि़ता कोचिंग इसी कोचिंग एकेडमी में पढऩे वाली छात्रा है। आरोपी शिक्षक जनवरी से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीडि़ता को धमकी दी कि घर में किसी को बताया तो वो उसकी मां का एक्सीडेंट करा देगा। बुधवार को भी पीडि़ता से आरोपी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीडि़ता ने अपने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया। परिजन पीडि़ता को लेकर अजाक थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कोचिंग संचालक काशिव के खिलाफ 376, 354, पाक्सो एक्ट व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। होशंगाबाद एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया 15 साल की पीडि़ता काशिव कोचिंग में जाती थी। कोचिंग में शिक्षक काशिव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता नहीं है। पीडि़ता को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो उसकी मम्मी का एक्सीडेंट करा देगा। पीडि़ता ने डर के कारण उसने किसी को बताया नहीं। बुधवार को भी पीडि़ता के साथ गलत हरत की। आरोपी काशिव के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीडि़ता का मेडीकल कराया गया है। आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!