स्वतंत्रता का लोकपर्व नृत्य, गायन समारोह आज

स्वतंत्रता का लोकपर्व नृत्य, गायन समारोह आज

इटारसी। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद तत्वावधान में बैद्यनाथ कावड़ संघ (Baidyanath Kavad Sangh)
के स्थानीय सहयोग से आज स्वतंत्रता का लोकपर्व नृत्य गायन समारोह का आयोजित किया जा रहा। कविवर भवानी प्रसाद मिश्र सभागृह में यह कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में नृत्य नाटिका, स्वतंत्रता पुकारती नृत्यंजली कत्थक केंद्र जबलपुर द्वारा डॉ. शैली घोपे के निर्देशन में प्रस्तुत किया जायेगा और कोलकाता की व्रष्टि लेखा नन्दिनी स्वतंत्रता आधारित सुगम संगीत प्रस्तुत करेंगी।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!