सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ योग, पिरामिड एवं अग्निचक्र का प्रदर्शन
इटारसी। आज 12 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयगंज में स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ योग, पिरामिड एवं अग्निचक्र का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मुख्य अतिथि डॉ. रविन्द्र गुप्ता के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नारायण सोनी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ।
![27e668d6 saraswati school 2](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/01/27e668d6-saraswati-school-2-650x366.jpg)
तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल घोषदल (बैंड) की ताल पर सूर्य नमस्कार के साथ योग, पिरामिड एवं अग्नि चक्र का प्रदर्शन किया है। मुख्य वक्ता अभिषेक तिवारी ने स्वामीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पिरामिड प्रदर्शन शिक्षक रवि यादव एवं श्रीमती लता पटैल के तथा अग्नि चक्र रामगोपाल शर्मा के साथ मनीषा सोनार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अंत में सभी सम्मानीय अतिथियो व सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार प्राचार्य मुकेश शुक्ल ने वयक्त किया।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)