भाजपा की गांव चलो अभियान कार्यशाला में लोस चुनाव पर चर्चा

भाजपा की गांव चलो अभियान कार्यशाला में लोस चुनाव पर चर्चा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यशाला श्री राम मंदिर के सामने आयोजित की गई। सर्वप्रथम पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। स्वागत भाषण कार्यशाला की प्रस्तावना भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने रखी।

गांव चलो अभियान नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी पीयूष शर्मा ने बूथ स्तर पर जो 18 सूत्री कार्य करने हैं, वह कार्य बूथ पर जो प्रवासी कार्यकर्ता जायेंगे उन्हें बूथ स्तर पर कैसे करना है, उसकी जानकारी दी एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों के मध्य भी रखी। लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट से अधिक मत पार्टी को दिलाकर एक बार फिर से जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा।

मुख्य अतिथि जिला संयोजक प्रभारी जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी आशुतोष तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, जनपद सदस्य वंदना सगोरिया, चंदन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष मालवीय, लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, जयप्रकाश सचान, रमाकांत चौधरी, सुनील पांडे, अशोक साकल्ले, ब्रजकिशोर चौधरी, भवानी शंकर दुबे, बलराम सोनी, लक्ष्मी गालर, राधा मैना, विनोद लोंगरे, देवेंद्र परिहार, वीरेंद्र यादव, प्रशांत मनवारे, सौरभ राजपूत, रमेश धूरिया, बविता चौहान, विजय चौरे, सौरभ चौधरी, संध्या चौहान, ममता सोनी, प्रतीक्षा ठाकुर, अनिता भगोरिया, दीपा यादव, विनोद साठे, विवेक मिश्रा, जयदीप प्रजापति, विजय भंगाले, सोहन बावरिया, मनीष गालर, दिनेश श्रीवास, श्यामकांत मिश्रा, इंद्रजीत मालदार, मुन्ना लाल मेहरा, दीपक श्रीवास, दिनेश पोनीकर, संतोष मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!