---Advertisement---

स्वीप गतिविधि अंतर्गत एमजीएम कालेज में जिला स्तरीय क्विज का आयोजन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम (District Election Officer Narmadapuram) द्वारा स्वीप अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित प्रचार-प्रसार और जागरूकता गतिविधियों का कैलेंडर (Calendar) जारी किया है। उसी कड़ी में आज शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College, Itarsi) में प्राचार्य डॉ राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta) के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा क्विज प्रतियोगिता (District Level Youth Quiz Competition) का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से सहभागिता की।

इस निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की आठ टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान श्रद्धा मेहरा (Shraddha Mehra) और शिवानी राजपूत (Shivani Rajput) ने प्राप्त किया। द्वितीय निकिता चौरे (Nikita Chaure) और आयशा खान (Ayesha Khan) और तृतीय स्थान पर अनीता बड़कुर (Anita Barkur) और निशा बामने (Nisha Bamne)ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन गणित विभाग की एचओडी डॉ रश्मि तिवारी (HOD Dr. Rashmi Tiwari) एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.ओपी शर्मा (Dr. .OP Sharma) द्वारा किया। संचालन डॉ मनीष कुमार (Dr. Manish Kumar) ने किया।

इस आयोजन में विशेष सहयोग डॉ. संतोष कुमार अहिरवार, डॉ. बस्सा सत्यनारायण, डॉ दिनेश कुमार ने किया। जिला निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रति दिवस महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जानी है। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.