बचपन स्कूल में शक्ति की आराधना कर मनाया दशहरा

बचपन स्कूल में शक्ति की आराधना कर मनाया दशहरा

इटारसी। बचपन ए प्ले स्कूल और नोबल हाइट्स पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा उत्सव उत्साह से मनाया। इस मौके पर नौनिहालों ने रामलीला का मंचन भी किया।

बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, कैकयी, दशरथ जी जैसे महत्वपूर्ण पात्र बनकर उनके चरित्र को बखूबी निभाया। रामलीला के पूर्व नौ देवियां बन कर छात्राओं ने नृत्य भी किया। बच्चों के अभिनय और मनोहारी प्रसंग के माध्यम से बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का प्रारंभ मां दुर्गा एवं राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की पूजा अर्चना से किया गया। इसके पश्चात नौ देवियां, नवरात्रि और दशहरा का महत्व टीचर्स ने बच्चों को बताया।

Navratri

बच्चों ने अपना अलग अलग ग्रुप बनाकर गरबा किया और मां दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम के पहले बच्चों ने रावण के मुखोटे, गरबा, डांडिया को सजाया। इस अवसर पर प्राचार्य मंजू ठाकुर ने कहा कि यही वह समय होता है, जब बच्चों को भगवान राम के आदर्श और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाती है।

सत्य कितना भी संघर्ष करे पर विजय असत्य पर सत्य की होती है। इस आयोजन में शाला शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में संचालक दीपक दुगाया, स्कूल हेड मंजू ठाकुर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Bachpan
Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!