---Advertisement---

संगठन पर्व में हर समाज की सहभागिता सुनिश्चित करें – सतीश उपाध्याय

By
On:
Follow Us
Ensure participation of every society

भोपाल, 20 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत विदिशा जिले के सिरोंज एवं शमशाबाद विधानसभा में टोली बैठक को संबोधित कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। प्रदेश सह प्रभारी उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। जिसमें कार्यकर्ता भाजपा के विचार के लिए काम करता है। संगठन पर्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विदिशा जिले में सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण करना है। बूथ स्तर पर अभियान चलाकर सदस्यता में नया इतिहास रचना है।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है। बूथ के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत के साथ विचार भाव से काम किया है। सतीश उपाध्याय ने कहा कि संगठन पर्व में केंद्र एवं राज्य सरकार के हितग्राही, युवा, महिला, इंजीनियर, चिकित्सक, शिक्षक एवं प्रतिष्ठित खिलाडियों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर 8800002024 के नंबर पर मिस कॉल कर प्राथमिक सदस्य बनाएं और बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत के लिए हर समाज की सहभागिता हो इसी भाव को लेकर हम लोगों के बीच जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें और सर्वव्यापी बनाएं।

सदस्यता अभियान पार्टी का मुख्य आधार

प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि सदस्यता अभियान ही हमारा मुख्य आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करना आवश्यक है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा की शक्ति बढ़े इसके लिए कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाएं और सभी को संगठन की विचारधारा से जोड़ना हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रहे इसके लिए भाजपा को मजबूत करना है। हर बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं जिससे निश्चित ही हमारी ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करना है। स्वच्छता हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या, व्यवहार में शामिल होना जरूरी है। इस अभियान की सफलता तभी होगी जब प्रत्येक वर्ग इसमें सहभागी बनेगा। हम सभी प्रण लें कि अपने आसपास सफाई रखेंगे और जिले को स्वच्छ बनाएंगे।

कुरवाई को सदस्यता में अव्वल बनाना है

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत की संस्कृति, गौरव एवं महिला सशक्तिकरण को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे। कुरवाई विधानसभा को सदस्यता में अव्वल बनाना है, इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में सहभागिता करते हुए हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक हरिसिंह सप्रे, जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा, महामंत्री मुकेश तिवारी, पूर्व विधायक श्यामलाल पंथी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.