मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री काकूभाई नहीं रहे, अंत्येष्टि आज शाम

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री काकूभाई नहीं रहे, अंत्येष्टि आज शाम

इटारसी। मप्र शासन के पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास कावेरी एस्टेट कालोनी इटारसी से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार गोकुल नगर खेड़ा के शांतिधाम में किया जाएगा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय दुबे, अभय दुबे, संजय दुबे के बड़े भाई, अनुभव दुबे के पिता पूर्व गृह, जनपंसपर्क उपमंत्री मप्र शासन विजय दुबे काकू भाई मोतीलाल बोरा सरकार में मंत्री थे।

वे शहर के प्रसिद्ध डॉ जमना प्रसाद दुबे के बड़े पुत्र थे। एमजीएम कॉलेज से युवा अवस्था में राजनीति की शुरुआत कर कांग्रेस की टिकट पर इटारसी दो बार विधायक रहे एव मध्य प्रदेश शासन में उप गृहमंत्री बने। वर्तमान में भी कांग्रेस में उनकी सक्रियता बनी रही। विजय दशमी को जन्मे काकू भाई का आज अक्षय तृतीया पर दु:खद निधन हो गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!