पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई पंचतत्व में विलीन

पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई पंचतत्व में विलीन

इटारसी। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके पुत्र अनुभव दुबे ने यहां शांतिधाम श्मशानघाट पर उनको मुखाग्नि दी। विजय दुबे का निधन 11 मई 2024 को उनके कावेरी स्टेट स्थित निज निवास पर हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में इटारसी सहित जिले एवं प्रदेश के शुभ चिंतक एवं मित्रगण शमिल हुए। सभी ने शांतिधाम में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री दुबे मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा के मंत्री मंडल में 1989 में गृह, सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, सांख्यिकी, उपमंत्री पद पर भी रहे। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1953 विजयादशमी को क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ. जमना प्रसाद दुबे एवं श्रीमती सुशीला देवी दुबे के यहां हुआ था। प्राथमिक शिक्षा स्टेशन गंज, हायर सैकंड्री की शिक्षा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला से हुई तथा बाद में उन्होंने एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की। 1972 से सक्रिय राजनीति में आ गये तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

1975-76 में वे रामेश्वर नीखरा के संपर्क में आये एवं नगर युवक कांग्रेस इटारसी के अध्यक्ष बने और 1981 तक इस पद पर रहे। श्री रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद एवं स्व. विधाचरण शुक्ला के प्रयासों से 1980 में प्रथम बार इटारसी विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए एवं 1985 में पुन: दूसरी बार लगातार विधायक बने। 9 सितंबर 1983 से 11 फरवरी 1988 तक नगर पालिका परिषद इटारसी के निर्वाचित अध्यक्ष, इटारसी सुधार न्यास के न्यासधारी, मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य भी रहे।

1985 में प्रमोद पगारे संस्थापक संरक्षक ने विपिन जोशी स्मारक समिति की स्थापना की तब से ही वेे सरंक्षक थे एवं 1985 से ही वे 5 सितंबर शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सन् 2023 तक थे। स्व. दुबे श्री राम जन्म महोत्सव समिति इटारसी एवं जिला पत्रकार संध इटारसी के संरक्षक रहे। इनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में इटारसी एमजीएम कॉलेज को शासनाधीन करवाना, आईटीआई, न्यायालय की स्थापना, एसडीएम कोर्ट की स्थापना, तहसील की स्थापना, 60 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण, ओवर ब्रिज का एक तरफ निर्माण, इटारसी सुधार न्यास के अध्यक्ष अरविन्द मालवीय के सहयोग से एक हजार मकानों की आवासीय कालोनी, शासकीय आईटीआई, गांधी मिनी स्टेडियम, बाजारों का निर्माण आदि कार्य कराये।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!