
गर्ल्स सीनियर हॉकी का चयन ट्रॉयल कल गांधी मैदान में
इटारसी। नर्मदापुरम जिले की गर्ल्स सीनियर हॉकी टीम का चयन ट्रॉयल कल सोमवार 16 जनवरी को गांधी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा।
जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि बालाघाट में 20 जनवरी से इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है, इसी प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम जिले की टीम का चयन सोमवार 16 जनवरी को गांधी मैदान में होगा। उन्होंने जिले की महिला हॉकी खिलाडिय़ों से चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अनुरोध किया है।
CATEGORIES Sport News