ईश्वर की सत्ता सर्वव्यापी है : आचार्य विजय पांडे

ईश्वर की सत्ता सर्वव्यापी है : आचार्य विजय पांडे

इटारसी। मुक्तिधाम (Muktidham) गोची तरौंदा (Gochi Taronda) मार्ग पर वैष्णवी कॉलोनी (Vaishnavi Colony) परिसर में आज श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंडी महायज्ञ (Shri Lakshmi Narayan Panchkundi Mahayagya) का चतुर्थ दिवस है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु यज्ञ की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। होलीपुरा से आए यज्ञाचार्य पं. विजय पांडे (Pt. Vijay Pandey) ने व्यास पीठ से संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की सत्ता सर्वव्यापी है। इसका निर्णय अंतिम होता है, उसके बाद किसी अदालत में सुनवाई नहीं है।

सनातन संस्कृति के अनुसार दो ही रास्ते होते हैं, मोक्ष मिलेगा या दुर्गति प्राप्त होगी। जिसमें नर्क भी भोगना पड़ सकता है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का उद्देश्य केवल इतना है जिस क्षेत्र में यज्ञ हो रहा है यहां पर खुशहाली रहे, परिवारों में समन्वय बना रहे तथा धर्म के प्रति नागरिकों की आस्था और बढ़े। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध होगा, वहीं श्रद्धालुओं को धार्मिक लाभ भी प्राप्त होगा। यज्ञ के विश्राम के पश्चात सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। लक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक हो रहा है।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!