---Advertisement---

22 जनवरी को सरकारी भवन होंगे विशेष साज सज्जा से रोशन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – शहर के चार मंदिरों में होगा अयोध्या से सीधा प्रसारण
  • – दीया, बाती, पूजन सामग्री, पटाखा का बाजार लगा सकेंगे
  • – पटाखा दुकान के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

इटारसी। मप्र सरकार (Madhya Pradesh Government) ने 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) में भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) के स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को मददेनजर रखते हुए प्रदेश में भी उत्सव मनाना तय किया है। इसी संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग (Urban Administration Department) ने समस्त नगरपालिकाओं को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के पालन के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) ने बैठक का आयोजन किया। पहली बैठक शहर में मंदिरों में पूजन करने वाले पुजारियों के साथ वार्ता की। उनसे पूछा कि मंदिर में किस किस तरह के इंतजाम प्रशासन कर सकता है और मंदिरों की सूची भी मांगी और सुझाव व कार्यक्रम लिए।

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि बैठक में तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni), सीएमओ रितु मेहरा (Ritu Mehra) भी मौजूद रहीं। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशभर के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे अपने अपने आसपास के मंदिरों को 22 जनवरी तक एक दम स्वच्छ रखें और यह कार्य हमेशा जारी रहे।

यह मिले हैं प्रदेश से निर्देश

  • – शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
  • – स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, संगठन व युवाओं की भागीदारी भी कराई जाएगी।
  • – मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य सामग्री के संग्रहण के लिए विशेष वाहन का निर्धारण होगा।
  • – निकाय के धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही दीपोत्सव मनाया जाएगा।
  • – नागरिकों को मंदिरों में सफाई व दीप प्रज्वलन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • – रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
  • – जन संगठनों के सहयोग से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका, भजन संध्या की जा सकती है।
  • – उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठानों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्रसंगों पर परिचर्चा का आयोजन कराया जाएगा।
  • – श्री द्वारिकाधीश मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर मालवीय गंज, श्रीराम जानकी मंदिर पहली लाइन और पुरानी इटारसी में श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को सीधा प्रसारण देखने लगेगी एलईडी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.