त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

– शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने दिये अनेक मूल्यवान सुझाव
नर्मदापुरम। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनी रहे, जुलूस शांतिपूर्वक निकाले जाएं, इसके लिए आज शांति समिति की जिला बैठक में सदस्यों ने अनेक मूल्यवान सुझाव पेश किये। प्रशासन ने भी बेहतर व्यवस्था, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए की जाने वाली व्यवस्था से सदस्यों को अवगत कराया। पर्वों पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collectorate Office) के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह (Superintendent of Police Dr Gurkaran Singh), जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam), अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर (Additional Collector Manoj Singh Thakur), पीयूष शर्मा (Piyush Sharma) सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पर्वों पर कानून व्यवस्था मजबूत रहे, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं, कंट्रोल रूम (Control Room) के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग (Monitoring) की जाए, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं निराश्रित पशुओं के विचरण पर नगरपालिका नियंत्रण करे। त्योहारों पर निकाले जाने वाले जुलूसों के बारे में भी विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की एवं आवश्यक व्यवस्थाएं के लिए राजस्व एवं पुलिस ( Police) अधिकारियों को निर्देशित किया। अक्षय तृतीया पर्व पर होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन की जानकारी एकत्र करने, स्नान पर्वों के दौरान सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!