होशंगाबाद। आगामी चौबीस घंटे ( Upcoming twenty four hours) में होशंगाबाद संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें (Rain or thunderstorms) और कहीं-कहीं अति भारी वर्षा (Very heavy rain) की संभावना है।
राहत आयुक्त भोपाल (Relief Commissioner Bhopal) से जिला प्रशासन को मिले वायरलेस संदेश (Wireless messaging) में भी बताया गया है कि आगामी चौबीस घंटे में 21 अगस्त को जिले एवं जिले के आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। संदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन अपने जिले, अनुभाग एवं क्षेत्र में आवश्यक समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। यह सूचना पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, सीएमओ नगर पालिका, जनपद सीईओ, तहसीलदार को भी भेजी गयी है।
आगामी चौबीस घंटे में हो सकती है भारी वर्षा (Heavy rain)


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







