इटारसी। बाजार को भीड़ से बचाने त्योहारी बाजार को अलग स्थान पर लगाया जा रहा है। प्रशासन ने अब गणेश प्रतिमाओं Ganesh Ji Murti) की बिक्री के लिए एक अलग स्थान निश्चित किया है। अब गणेश प्रतिमाएं एमजीएम कालेज के कॉमर्स संकाय भवन और निर्माणाधीन पुलिस लाइन के बीच से निकलने वाले रोड पर बिकेंगी। प्रतिमा विक्रेताओं ने इस स्थान के लिए असहमति जताते हुए एसडीएम (SDm Itarsi) से मिलने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग रहा और आज दुकानों के लिए मार्किंग भी कर दी गई।
नगर पालिका (Nagar Palika Itarsi) के राजस्व अमले ने नगर पालिका कार्यालय के साइड से गल्र्स स्कूल के पिछले गेट के सामने, ट्रेजरी, आदिवासी कन्या छात्रावास के सामने से पुलिस लाइन के पास वाली रोड पर लगभग दो सैंकड़ा दुकानों के लिए चूने की लाइन डालकर गणेश प्रतिमाओं के विक्रेताओं के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग है, अत: ये प्रतिमाएं इसी रोड पर मिलेंगी।
आपको इस वर्ष यहां मिलेंगी गणेश प्रतिमाएं (Ganesh Ji Murti)


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








