---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान, समारोह में शामिल हुई सारिका

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सारिका घारू को राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में किया आमंत्रित
  • राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सारिका घारू ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात
  • कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से भी सारिका ने की मुलाकात

इटारसी। राजभवन भोपाल (Raj Bhavan Bhopal) में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सारिका घारू (Sarika Gharu) ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) से भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सारिका ने अपनी वैज्ञानिक जागरूकता गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत (OP Rawat), मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा (Mrs. Veera Rana), पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना (Sudhir Saxena), पद्मश्री से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, सिविल सेवा के प्रतियोगिता के पदक विजेता अधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के मेरिट होल्डर्स उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से भी सारिका ने की मुलाकात की। सारिका को राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.