जीवन में संकटों से मुक्ति पाना हो तो भोलेनाथ की शरण में आओ

इटारसी। नर्मदापुरम में राधास्वामी सत्संग के सामने साईं कृष्णा रिसोर्ट के नवीन परिसर में मां नर्मदा की तलहटी में पवित्र भूमि पर पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। पूर्णाहुति के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

यज्ञाचार्य संत आचार्य विजय पांडे ने सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के विश्राम दिवस के दिन यजमान गणों से पूर्णाहुति संपन्न कराई। यजमान सत्यम अशोक अग्रवाल, अनिरुद्ध अशोक अग्रवाल, श्रीमती कावेरी देवी अग्रवाल, अशोक गोपीचंद अग्रवाल सहित पंकज गोयल, अवध पांडे, एसडीओ पुलिस पराग सैनी, यातायात एसडीओ मिस्र, थाना प्रभारी संजय चौक से सहित भारत भूषण लिटोरिया, नवीन पटेल ने पूर्णाहुति दी।

इस अवसर पर यज्ञ मंडप से संबोधित करते हुए आचार्य विजय पांडे ने कहा कि भगवान शिव की शरण में जो भी आता है वह सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। भगवान शिव जगत के पालनहार है एवं अपने भक्तों को संकटों से मुक्ति दिलाते हैं। आचार्य विजय पांडे ने कहा कि सत्य ही शिव है और शिव ही ब्रह्म स्वरूप है। उनके पुत्र गणेश एवं कार्तिकेय और माता पार्वती सभी की पूजा भक्तगण करते हैं। उनकी सवारी नंदी है जो कि धर्म का प्रतीक है।

शिव के मंदिर में दरवाजे नहीं होते शिव मंदिर सभी के लिए खुले रहते हैं। भगवान शिव अंतर्यामी है। उनकी पूजा करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। 7 दिनों तक यज्ञ स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्र महायज्ञ से धार्मिक लाभ प्राप्त किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: